वाहन ने ऑटो को पीछे से मारा धक्का, बाल-बाल बचे चालक

वाहन के धक्के से एक ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया

नारायणपुर. गोविंदपुर-साहिबगंज मुख्य सड़क पर कोरीडीह-वन गांव के समीप भारी वाहन के धक्के से एक ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. इस घटना में ऑटो चालक को हल्की फुल्की चोटें आयी है. घटना बुधवार शाम चार बजे के आसपास की है. ऑटो चालक देवघर जिले के चित्रा थाना क्षेत्र के बड़बाद निवासी चौधरी यादव ने कहा कि नारायणपुर थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव से पैसेंजर उतारने के बाद ऑटो लेकर अपने घर बड़बाद वापस जा रहे थे. तभी हाइवे पर कोरीडीह-वन गांव के समीप पीछे से आ रहे एक भारी वाहन ने धक्का मार दिया और भाग निकला. ऑटो सड़क किनारे गड्ढे में गिर जाने से ऑटो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. मुझे हल्की-फुल्की चोटे भी आयी. घटना के बाद मैंने अपना इलाज नारायणपुर के एक निजी क्लीनिक में करवाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >