अबुआ आवास के लाभुकों का प्रमाण-पत्र करें अपलोड : बीडीओ

बीडीओ ने अबुआ आवास योजना के लाभुकों का जाति प्रमाण-पत्र दो दिनों के अंदर शत प्रतिशत पोर्टल पर प्रविष्टि करने का निर्देश दिया.

जामताड़ा. सदर प्रखंड सभागार में गुरुवार को बीडीओ प्रवीण चौधरी की अध्यक्षता में विकास योजनाओं की समीक्षा को लेकर बैठक हुई. बीडीओ ने अबुआ आवास योजना के लाभुकों का जाति प्रमाण-पत्र दो दिनों के अंदर शत प्रतिशत पोर्टल पर प्रविष्टि करने का निर्देश दिया. लाभुकों की जमीन सत्यापन का प्रतिवेदन जमा करने को कहा. रोजगार सेवकों को अबुआ आवास के लाभुकों का अभिसरण के तहत मनरेगा में वर्क कोड खुलवाते हुए डिमांड करने का निर्देश दिया. प्रत्येक गांवों में मनरेगा से पांच योजना चालू रखने व मटेरियल प्राप्त सभी योजनाओं को पूर्ण कर बंद करने काे कहा. मौके पर बीपीओ प्रदीप टोप्पो, प्रखंड समन्वयक राकेश महतो, इंद्रजीत मंडल, जेइ मुकेश कुमार, वकील मुर्मू, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >