अनियंत्रित ट्रेलर ने दो घरों किया ध्वस्त, गाय जख्मी

कुंडहित. थाना क्षेत्र के कमलिया गांव में (दुमका आसनसोल मुख्य मार्ग) अनियंत्रित एक ट्रेलर ने एक घर और एक गौशाला में धक्का मार दिया.

कुंडहित. थाना क्षेत्र के कमलिया गांव में (दुमका आसनसोल मुख्य मार्ग) अनियंत्रित एक ट्रेलर ने एक घर और एक गौशाला में धक्का मार दिया. इस वजह से घर की दीवार एवं छत ध्वस्त हो गया. वहीं घर से सटे एक गौशाला भी ध्वस्त कर दिया. गौशाला में मौजूद दो बैल और तीन गाय भी जख्मी हो गये. दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक घटनास्थल से फरार हो गया. जानकारी के अनुसार दुर्घटना में ध्वस्त हुए घर सुखदेव खां का है, जबकि गौशाला निर्मल बाउरी का है. ट्रेलर (डब्ल्यूबी-23जी-1547) रविवार देर रात दुमका की ओर से से आ रहा था. इसी दौरान कमलिया गांव में अनियंत्रित हो गया. एक घर और एक गौशाला को ध्वस्त कर दिया. मौके पर पहुंचकर कुंडहित पुलिस ने घटना की जानकारी ली. इधर, दोनों परिवारों की ओर से मुआवजे की मांग की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JIYARAM MURMU

JIYARAM MURMU is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >