दो व्यक्ति बाइक से गिरकर घायल, रेफर

नाला. पिटवासोल व सियारकेटिया मोड़ के समीप अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो व्यक्ति घायल हो गये.

नाला. नाला-दुमका मुख्य सड़क के पिटवासोल व सियारकेटिया मोड़ के समीप अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो व्यक्ति घायल हो गये. जानकारी के अनुसार, अशोक पासवान (56) जो बिहार के रहने वाले हैं वह नाला की ओर आ रहे थे. इसी क्रम में उनकी बाइक का असंतुलन बिगड़ गया, इस कारण गिरकर घायल हो गये. वहीं सियारकेटिया मोड़ के समीप मोहनपुर कांसीडंगाल गांव के विजय घोष बाइक से नाला आ रहे थे. उनकी बाइक भी असंतुलित हो गया. इससे बाइक से गिरकर घायल हो गये. स्थानीय लोगों की सूचना पर दोनों घायलों को नाला पुलिस ने सीएचसी लाया, जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सकों ने दोनों का इलाज किया. दोनों घायलों को रेफर कर दिया गया है. मौके पर एसआइ हेमकांत ठाकुर, डॉ अरविंद सोरेन, एमटीएस अहमद रेजा परवेज आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >