पिकअप पटलने से महिला सहित दो बच्ची घायल

नारायणपुर थाना क्षेत्र के मंझलाडीह गांव के समीप आम लदा एक पिकअप अनियंत्रित होकर एक घर के सामने पलटी मार दिया.

मुरलीपहाड़ी. नारायणपुर थाना क्षेत्र के मंझलाडीह गांव के समीप आम लदा एक पिकअप अनियंत्रित होकर एक घर के सामने पलटी मार दिया. इस कारण एक महिला व दो बच्ची घायल हो गयी. तीनों घायलों का इलाज सीएचसी नारायणपुर में किया गया. घटना के बारे में बताया कि आसनसोल से धनबाद आम लेकर जा रही पिकअप वैन एक घर के सामने पलटी मार दिया. जिसमें घर के सामने बैठी मंझलाडीह निवासी महिला गायत्री देवी व दो बच्ची नीतू कुमारी एवं रूही कुमारी घायल हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >