जामताड़ा की दो बेटियां गतका खेल के लिए चयनित

जामताड़ा. स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से छत्तीसगढ़ के रायपुर में 69वां राष्ट्रीय स्कूल गेम्स प्रतियोगिता 17 से 22 जनवरी तक आयोजित होगी.

जामताड़ा. स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से छत्तीसगढ़ के रायपुर में 69वां राष्ट्रीय स्कूल गेम्स प्रतियोगिता 17 से 22 जनवरी तक आयोजित होगी. इसमें जामताड़ा के सामर्थ्य सेल्फ डिफेंस एकेडमी व सेंट जोसेफ स्कूल जामताड़ा की छात्रा अंडर-17 बालिका वर्ग में प्रिंसी गुप्ता व श्रेया श्री का चयन झारखंड राज्य स्कूली टीम में किया गया है. राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन की खुशी में इन दोनों खिलाड़ियों को सामर्थ्य सेल्फ डिफेंस अकादमी के प्रांगण में अंग वस्त्र पुष्पगुच्छ एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया. जामताड़ा जिला गतका के मुख्य संरक्षक दीपक दुबे, अध्यक्ष मधुसूदन दम, उपाध्यक्ष सुनील सिंह, सचिव सोनू कुमार मल्लिक, कोषाध्यक्ष सूरज कुमार पासवान, संयुक्त सचिव पूजा गुप्ता ने सम्मानित किया. दोनों खिलाड़ियों के साथ टीम के कोच के रूप में विनायक वैभव और झारखंड शिक्षा परियोजना के प्रतिनिधि के रूप में संजय यादव भी रायपुर के लिए रवाना हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >