ठगी के आरोप में करमाटांड़ से दो साइबर गिरफ्तार, भेजे गये जेल

पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर करमाटांड़ के पिंडारी फाटक के पास मैदान से दो साइबर आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

जामताड़ा. साइबर थाने की पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर करमाटांड़ के पिंडारी फाटक के पास मैदान से दो साइबर आरोपियों को गिरफ्तार किया है. साइबर थाना प्रभारी अब्दुल रहमान ने बताया कि एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर चंद्रमणी भारती के नेतृत्व में इंस्पेक्टर जयंत तिर्की को शामिल कर पिंडारी में साइबर आरोपियों के विरुद्ध छापेमारी की गयी. इस क्रम में साइबर अपराध करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. इसमें करमाटांड़ थाना क्षेत्र के लोहरबंधा निवासी सुहेल अंसारी व सुब्दीडीह निवासी मो अख्तर शामिल है. इन सभी के पास से 06 मोबाइल, 07 सिम, आधार कार्ड-01 व 01-पैन कार्ड जब्त किया गया है. जामताड़ा साइबर थाना कांड संख्या 42- 2024 दर्ज कर अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है. बताया कि इज माय डायल एप से फोन-पे में एक हजार रुपये का कैश बैक का मैसेज भेजते हैं. ग्राहक को एसेप्ट करने के लिए बोलते हैं, जैसे ही ग्राहक एसेप्ट करता है तो साइबर आरोपियों के इज माय डायल एप में पैसा आ जाता है. उक्त पैसे से गिफ्ट कार्ड खरीदते थे. फिर गिफ्ट कोर्ड को कमीशन पर बेच देते थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >