ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकाली तिरंगा रैली

नारायणपुर. नारायणपुर में बुधवार को भाजपा प्रखंड अध्यक्ष दीपक सिन्हा के नेतृत्व में तिरंगा रैली निकली.

नारायणपुर. नारायणपुर में बुधवार को भाजपा प्रखंड अध्यक्ष दीपक सिन्हा के नेतृत्व में तिरंगा रैली निकली. रैली में शामिल लोगों ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकाली है. विगत दिनों जिस तरह पाकिस्तान के आतंकवादियों ने पहलगाम में कायराना हमला कर निर्देश लोगों को मार दिया था. इसके बाद पूरे देश में पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब देने की मांग हो रहा था. केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने इस कायराना हमले के कुछ ही दिनों के बाद तीनों सेनाओं में संयुक्त ऑपरेशन चलाया. ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों को मारा गया. उनके ठिकानों को ध्वस्त कर दिया गया. तिरंगा रैली नारायणपुर बाजार, थाना मोड़, दलदला चौक, बजरंग चौक समेत अन्य स्थानों से गुजरी. रैली में शामिल लोगों के हाथों में तिरंगा झंडा था. मौके पर कालीचरण दास, छकू दास, सुनील पांडे, सुशील पोद्दार, मनोज पांडे आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >