आतंकी हमले के मृतकों को दी श्रद्धांजलि, स्कूल में शोकसभा

आतंकी हमले के मृतकों को दी श्रद्धांजलि, स्कूल में शोकसभा

प्रतिनिधि, जामताड़ा: पहलगांव में हुए आतंकी हमले के बाद देश भर में शोक और आक्रोश है. इस हमले में कई निर्दोष नागरिकों और पर्यटकों की जान गयी. इसके विरोध में डॉ नागेन्द्र सिन्हा स्कूल मिहिजाम के छात्र छात्राओं, शिक्षिकाओं, कर्मियों ने मृत पर्यटकों के आत्मा की शांति के लिए मौन रखकर श्रद्धांजलि दी. स्कूल सचिव नंदलाल शर्मा, प्राचार्या चंदा मिश्रा, उप प्राचार्या सीमा राऊत सहित सभी शिक्षिकाओं ने पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित इस आतंकवादी घटना की घोर निंदा करते हुए भारत सरकार से आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की. साथ ही पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की. मौके पर वरिष्ठ शिक्षिका बबीता कुमारी, शिक्षिका अनिता कुमारी, नीतू ठाकुर, निकिता वर्मा, शिक्षिका बबीता कुमारी, सीमा कुमारी, अंकित बर्मन आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >