रथयात्रा पर सूर्य मंदिर परिसर में किया पौधारोपण

जामताड़ा के सूर्य मंदिर परिसर में रथयात्रा के अवसर पर पौधारोपण किया गया। न्यायाधीश राजेश कुमार ने पर्यावरण संरक्षण और क्षेत्र के विकास का संदेश दिया।

जामताड़ा. रथयात्रा के अवसर पर जामताड़ा स्थित सूर्य मंदिर प्रांगण में ग्रीन जामताड़ा की ओर से पौधरोपण किया गया. इस अवसर पर न्यायाधीश राजेश कुमार व पौध प्रहरी मनोहर राय ने संयुक्त रूप से पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. न्यायाधीश राजेश कुमार ने सूर्य मंदिर परिसर के प्राकृतिक वातावरण की सराहना की. कहा कि यहां वोटिंग पार्क की व्यवस्था होने से क्षेत्र के लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे. साथ ही बच्चों और परिवारों के लिए यह घूमने-फिरने का केंद्र बनेगा. कहा कि इस पहल से पूरे क्षेत्र की सुंदरता में भी और अधिक निखार आएगा. ग्रीन जामताड़ा के सदस्यों ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया. कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने भी भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Umesh kumar

Published by: Priya Gupta

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >