ट्रांसफॉर्मर पर गिरा पेड़, चंद्रदीपा में बिजली आपूर्ति ठप

जामताड़ा. चंद्रदीपा पंचायत भवन के समीप 100 केबी का ट्रांसफॉर्मर पर पेड़ गिर जाने से क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे पूरे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप हो गयी.

जामताड़ा. चंद्रदीपा पंचायत भवन के समीप 100 केबी का ट्रांसफॉर्मर पर पेड़ गिर जाने से क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे पूरे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप हो गयी. जानकारी के अनुसार, पंचायत भवन के सामने लगा पुराना बरगद का पेड़ रविवार देर रात अचानक ट्रांसफॉर्मर के ऊपर गिर गया. इसके बाद इलाके में अंधेरा छा गया है. इससे ग्रामीणों को भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर के क्षतिग्रस्त होने से पंचायत कार्यालय, सीएसपी, सीएससी सहित रासीपाड़ा, डोमपाड़ा, लोहारपाड़ा, हेसाकपाड़ा और मांझीपाड़ा में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित है. इसके चलते सरकारी कामकाज ठप पड़ गया है. रातभर ग्रामीणों को अंधेरे में रहना पड़ा. बताया कि बिजली कटने से मोबाइल नेटवर्क और अन्य संचार सेवाएं भी प्रभावित हो गयी है. छोटे दुकानदारों को अपने जनरेटर और इन्वर्टर के सहारे काम चलाना पड़ा. विभाग के कनीय अभियंता को भी सूचित कर स्थिति की गंभीरता से अवगत कराया गया है. जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने विभाग से म��ंग की है कि क्षेत्र में उत्पन्न समस्या को देखते हुए क्षतिग्रस्त पोल और ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत जल्द कर बिजली आपूर्ति बहाल की जाए. बिजली विभाग के अधिकारियों ने कहा कि टीम को मौके पर भेजा गया है. ट्रांसफॉर्मर का मरम्मत जल्द शुरू किया जाएगा. अगले 24 घंटे में बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >