वंदे भारत के आने से पहले हावड़ा-नयी दिल्ली रेलखंड के इस स्टेशन पर गिरा ओवरहेड तार, 3 घंटे बाधित रही सेवा

Train News: हावड़ा-नयी दिल्ली रेलखंड के कांसीटांड़ हॉल्ट पर रविवार को ओवरहेड तार टूटकर गिर गया. वंदे भारत एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को जहां-तहां रोक दिया गया.

Train News: हावड़ा-नयी दिल्ली रेलखंड पर ओवरहेड तार टूटकर गिर गया. इसकी वजह से करीब 3 घंटे तक रेल सेवा बाधित रही. वंदे भारत एक्सप्रेस और कई सुपरफास्ट ट्रेनों का परिचालन इस दौरान बाधित रहा. घटना रविवार (16 फरवरी 2025) को आसनसोल रेल मंडल के कांसीटांड़ हॉल्ट पर हुई.

स्पार्क के बाद टूटकर गिरा ओवरहेड तार

रविवार को सुबह 10:45 बजे के आसपास डाउन लाइन से आसनसोल-गोंडा एक्सप्रेस गुजरी. उसके बाद तार में जोर से स्पॉर्क हुआ और तार टूटकर गिर गया. डाउन लाइन पर चलने वाली ट्रेनों को तत्काल रोक दिया गया.

वंदे भारत को विद्यासागर स्टेशन पर रोका गया

घटना की सूचना मिलते ही रेल मंडल में अधिकारियों और रेलवे कंट्रोल रूम के कर्मचारी हरकत में आ गये. आनन-फानन ने रेलवे के कर्मियों ने मेंटेनेंस का कार्य शुरू किया. इस दौरान वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को विद्यासागर स्टेशन पर रोक दिया गया. टाटा दानापुर एक्सप्रेस को मधुपुर स्टेशन पर रोका गया.

विद्यासागर स्टेशन पर खड़ी पटना-हावड़ा वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन. फोटो : प्रभात खबर

3 घंटे बाद शुरू हुआ ट्रेनों का आवागमन

करीब 3 घंटे बाद मेंटेनेंस का कार्य पूरा हुआ. तब जाकर ट्रेनों का आवागमन शुरू हो पाया. वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन विद्यासागर स्टेशन पर दिन में 12:04 बजे पहुंची थी. उसे 13:40 बजे स्टेशन से रवाना किया गया. टाटा दानापुर एक्सप्रेस ट्रेन मधुपुर स्टेशन पर और एक मालगाड़ी को विद्यासागर स्टेशन के समीप रोका गया था.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

रेल यात्रियों को झेलनी पड़ी परेशानी

ओवरहेड तार टूटने के बाद ट्रेनों का आवागमन बाधित होने से रेल यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. जानकारी के अनुसार, रेल प्रशासन ने अप लाइन पर भी करीब 15 मिनट तक ट्रेनों को रोक दिया. अप लाइन में जांच की प्रक्रिया पूरी करने के बाद 15 मिनट बाद फिर से ट्रेनों का आवागमन शुरू कर दिया गया.

कौन-कौन सी ट्रेनें कहां खड़ी रहीं

  • 18184 बक्सर-टाटा सुपर एक्सप्रेस 11:14 बजे से 12:18 बजे तक जसीडीह स्टेशन पर खड़ी रही.
  • 12326 गुरुमुखी एक्सप्रेस 11:26 बजे से 12:36 बजे तक तुलसीटाड़ हॉल्ट पर पर खड़ी रही.
  • 22348 पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस 2 घंटे तक विद्यासागर स्टेशन पर खड़ी रही.

ये ट्रेनें चल रहीं हैं देर से

  • 13332 पटना-धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस 2:30 घंटे देर से चल रही है
  • 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस 4 घंटे विलंब से चली
  • 12304 नयी दिल्ली-हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस 10 घंटे देर से चली
  • 12274 दूरंतो एक्सप्रेस ट्रेन 10 घंटे देर से चल रही है

मामले की जानकारी मिलते ही मेंटेनेंस का काम शुरू कर दिया गया. इसके बाद करीब 13:40 बजे रेल का परिचालन शुरू कराया गया.

एके घांटी, स्टेशन मास्टर, विद्यासागर स्टेशन

इसे भी पढ़ें

Maiya Samman Yojana: 2 महीने से नहीं मिला मंईयां सम्मान, सामने आया बड़ा सच, मंत्री ने भी दिया बयान

चढ़ने लगा न्यूनतम तापमान, झारखंड में 2 दिन गरज के साथ वज्रपात का येलो अलर्ट

16 फरवरी को आपको कितने में मिलेगा 14.2 किलो का गैस सिलेंडर, यहां जानें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >