Train Fire: बक्सर-टाटा ट्रेन के ब्रेक शू में लगी आग, यात्रियों में अफरा-तफरी, ट्रेन से कूदने लगे यात्री

Train Fire News: झारखंड के टाटा और बिहार के बक्सर के बीच चलने वाली टाटा-बक्सर ट्रेन में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी, जब ट्रेन की एक बोगी के बाहर आग की लपटें दिखने लगीं. आग और धुआं को देखते ही लोको पायलट ने तुरंत ट्रेन रोक दी. जैसे ही ट्रेन रुकी, बोगी में सवार यात्री जान बचाने के लिए ट्रेन से कूदने लगे.

Train Fire News| जामताड़ा, उमेश कुमार : बक्सर-टाटा सुपरफास्ट ट्रेन की एक बोगी में अचानक धुआं निकलने लगा. इसकी वजह से यात्रियों में हड़कंप मच गया. घटना विद्यासागर और जामताड़ा स्टेशन के बीच, कालाझरिया गांव के समीप सोमवार को हुई.

इंजन के बाद तीसरी बोगी से दिखी आग की लपटें

ट्रेन के इंजन के बाद तीसरी बोगी में अचानक धुआं और आग की लपटें दिखाई देने लगी. जैसे ही लोको पायलट को आग लगने की जानकारी मिली, उन्होंने तत्काल ट्रेन रोक दी. ट्रेन रुकते ही यात्री डर से बोगियों से कूदने लगे. गनीमत रही कि कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ.

ट्रेन के ब्रेक शू से निकलता धुआं और ट्रेन से उतरने की जद्दोजहद में यात्री. फोटो : प्रभात खबर

अंडर ग्रियर से उठी चिंगारी की वजह से लगी थी आग

ट्रेन के ब्रेक शू में लगी आग की वजह से मची अफरा-तफरी में जानमाल का नुकसान नहीं हुआ. रेलवे स्टाफ ने अग्निशमन यंत्र की मदद से से आग पर काबू पा लिया. आग लगने की वजह ट्रेन की बोगी के नीचे चक्का के ब्रेक शू (अंडर गियर) से उठती चिंगारी बतायी जा रही है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Train Fire News: करीब 32 मिनट तक रुकी रही ट्रेन

ट्रेन 12:10 बजे रुकी थी. 12:42 बजे यहां से ट्रेन को रवाना कर दिया गया. रेलवे ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है और सभी यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाये जा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें

Durga Puja Ranchi: दुर्गा पूजा पर रांची खर्च कर रहा 150 करोड़ रुपये, 60 करोड़ के बन रहे सिर्फ पूजा पंडाल

दुर्गा पूजा स्पेशल: झारखंड के इन मंदिरों में जरूर टेके माथा, अनोखी है यहां की मान्यता, पूरी होती है हर मुराद

Ranchi Durga Puja Pandal 2025: एक नजर में देखें कहां बन रहा कैसा पंडाल, कहीं प्रेम मंदिर तो कहीं तिरुपति बालाजी

रांची में यहां बन रहा झारखंड का सबसे बड़ा दुर्गा पूजा पंडाल, 150 से अधिक कारीगर दिन-रात कर रहे काम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >