बोलेरो को बचाने में 20 फीट नीचे पलटा ट्रैक्टर, तीन घायल

नारायणपुर के पाण्डेयडीह के पास बोलेरो को बचाने के दौरान एक ट्रैक्टर 20 फीट नीचे पलट गया. इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

नारायणपुर : नारायणपुर थाना क्षेत्र के पाण्डेयडीह के समीप बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. पेयजलापूर्ति योजना में कार्यरत एजेंसी का ट्रैक्टर सामने से आ रहे बोलेरो वाहन को बचाने के प्रयास में सड़क से करीब 20 फीट नीचे पलट गया. हादसे में ट्रैक्टर पर सवार तीन लोग घायल हो गए. इनमें चालक को गंभीर चोटें आने की सूचना है, जबकि दो अन्य लोगों को हल्की चोट लगी है. घायलों के नाम की जानकारी नहीं मिल सकी है.

बताया जाता है कि ट्रैक्टर पर तीन लोग सवार होकर अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे. पाण्डेयडीह के समीप विपरीत दिशा से अचानक एक बोलेरो वाहन सामने आ गया. बोलेरो को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया. इसके बाद ट्रैक्टर सड़क से नीचे करीब 20 फीट गहरी जगह में जाकर पलट गया. हादसे में चालक समेत दो लोग ट्रैक्टर के नीचे दब गए.

घटना के बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत-बचाव शुरू किया और तीनों घायलों को ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला. इसके बाद ऑटो की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए नारायणपुर भेजा गया. चालक के पैर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लगने की बात बताई जा रही है.

हादसे की सूचना मिलते ही नारायणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया. वहीं संवेदक की एजेंसी के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य में सहयोग किया.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर अपनी दिशा में सामान्य गति से जा रहा था. इसी दौरान सामने से आ रहा बोलेरो वाहन अचानक सामने आ गया. बोलेरो को बचाने के दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >