नशे के बताये नुकसान, किया जागरूक

नशे के बताये नुकसान, किया जागरूक

प्रतिनिधि, जामताड़ा. जिला विधिक सेवा प्राधिकार जामताड़ा के सचिव पवन कुमार के तत्वावधान में रविवार को करमाटांड़ प्रखंड के चुनुडीह गांव में नशा विरोधी और दिव्यांग बच्चों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. पीएलवी राजेश बेसरा, बाबूराम मरांडी, और देवश्री मुर्मू ने ग्रामीणों को दिव्यांग बच्चों को सरकारी लाभ दिलाने और उनके माता-पिता को राहत पहुंचाने के बारे में जानकारी दी. उन्होंने ग्रामीणों से गांव में दिव्यांग बच्चों या व्यक्तियों की सूचना देने का आग्रह किया ताकि सरकार उन्हें पूरा लाभ दिला सके. इस अवसर पर सोनोदी मरांडी, फुलकुमारी मरांडी, बाड़की सोरेन, विकास मुर्मू आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >