चिरेका के तीन आरपीएफ अफसर को मिलेगा पुरस्कार

जामताड़ा. रेलवे बोर्ड ने वर्ष 2024 के लिए डीजी प्रशस्ति-पत्र और प्रतीक चिह्न अवार्ड के नामों की घोषणा की है.

जामताड़ा. रेलवे बोर्ड ने वर्ष 2024 के डीजी प्रशस्ति-पत्र और प्रतीक चिह्न अवार्ड के लिए देश भर के रेलवे सुरक्षा बल ( आरपीएफ) और रेलवे सुरक्षा विशेष बल (आरपीएसएफ ) के 201 अधिकारियों के नामों की घोषणा की है. इस सूची में चित्तरंजन रेलइंजन कारखाना (चिरेका) के लिए भी खुशखबरी है. क्योंकि यहां के तीन अधिकारियों को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चुना गया है. पुरस्कार के लिए चुने गए अधिकारियों में क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह भी शामिल हैं. उनके साथ, चिरेका के दो अन्य अधिकारियों को भी यह सम्मान मिलना है. यह पुरस्कार रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों को उनकी उत्कृष्ट सेवा, कर्तव्यनिष्ठा और रेलवे की संपत्ति और यात्रियों की सुरक्षा के प्रति समर्पण के लिए दिया जाता है. यह पुरस्कार चिरेका के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए भी प्रेरणा का काम करेगा, जो रेलवे की सुरक्षा में अपना योगदान दे रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >