तेज रफ्तार पिकअप के धक्के से तीन लोग घायल

नारायणपुर. गोविंदपुर-साहिबगंज हाइवे पर पिकअप वैन के चालकों की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रहा है.

नारायणपुर. गोविंदपुर-साहिबगंज हाइवे पर पिकअप वैन के चालकों की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला बुधवार का है, जब मार्गोमुंडा थाना क्षेत्र के पंचरूखी निवासी फूल मोहम्मद अपनी पत्नी जुलेखा बीबी और शाली सेहरा खातून के साथ इरकिया गांव से अपने घर वापस आ रहे थे. इसी दौरान हाइवे पर बगतरपा गांव के समीप तेज रफ्तार से आ रही पिकअप वैन ने उन्हें धक्का मार दिया. इस घटना में तीनों लोग घायल हो गए. फूल मोहम्मद को गंभीर चोटें आई है. घटना के बाद चालक पिकअप वैन लेकर फरार हो गया. वहीं तीनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी नारायणपुर लाया गया. लोगों ने कहा कि हाइवे पर स्थानीय पुलिस की पेट्रोलिंग तो होती जरूर है, लेकिन वह वाहनों से अवैध उगाही करने के लिए. लोगों ने कहा कि वरीय पुलिस पदाधिकारी को इस मामले में गंभीरता दिखानी चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >