जामताड़ा : गोविंदपुर-साहेबगंज हाइवे पर जामताड़ा थाना क्षेत्र के सुपायडीह के समीप मंगलवार को दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गयी. हादसे में दोनों बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गये. घायलों की पहचान दुमका जिले के चिरापाथर निवासी संतोष सोरेन एवं अभिषेक सोरेन तथा करमाटांड़ थाना क्षेत्र के सिकरपोसनी पंचायत अंतर्गत चरकीपहाड़ी निवासी हेमसोल सोरेन के रूप में हुई है.
टक्कर इतनी जोरदार कि दो युवकों के पैर में हुआ फ्रैक्चर
बताया गया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि अभिषेक सोरेन और हेमसोल सोरेन के एक-एक पैर में फ्रैक्चर हो गया. दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी. आसपास के लोगों ने तत्काल घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया.
सूचना पर पहुंची पुलिस, मामले की ली जानकारी
घटना की सूचना मिलने पर जामताड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली.
