आरटीओ ई-चालान के नाम पर ठगी करने वाले तीन साइबर ठग गिरफ्तार

जामताड़ा पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है.

सफलता. पुलिस ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर-माधोपुर गांव में की छापेमारी – छह मोबाइल और सात सिम कार्ड किया गया जब्त संवाददाता, जामताड़ा जामताड़ा पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में डीएसपी हेडक्वाटर संजय कुमार सिंह ने शुक्रवार को साइबर थाने में प्रेस कांफ्रेंस की. बताया कि एसपी को मिली गुप्त सूचना पर साइबर थाना प्रभारी राजेश मंडल के नेतृत्व में एसआइ मनीष कुमार गुप्ता एवं अन्य पुलिसकर्मियों ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर-माधोपुर स्थित विष्णु राय के घर में छापेमारी की. साइबर अपराध में संलिप्त तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपियों में भोला मंडल (ग्राम देवलबाड़ी, थाना करमाटांड़ ), विष्णु राय (ग्राम रामपुर-माधोपुर, थाना करमाटांड़ ) व सरफराज अंसारी (ग्राम पतरोडीह, थाना नारायणपुर) शामिल है. इन सभी के पास से छह मोबाइल फोन और सात सिम कार्ड बरामद किया गया है, जिसका उपयोग साइबर ठगी में किया जा रहा था. इस संबंध में जामताड़ा साइबर थाना कांड संख्या 07/2026 के तहत बीएनएस ) 2023 की धारा 111(1)(iii)/317(2)/318(4)/319(2)/3(5), आईटी एक्ट की धारा 66(बी)(सी)(डी) तथा टेलीकम्यूनिकेशंस एक्ट 2023 की धारा 42(3)(ई) में मामला दर्ज किया गया है. डीएसपी ने बताया कि आरोपी व्हाट्सएप के माध्यम से लोगों को आरटीओ ई-चालान से संबंधित एपीके फाइल इंस्टॉल करने का मैसेज भेजते थे, जैसे ही कोई व्यक्ति उक्त फाइल को डाउनलोड करता, उसके मोबाइल की गोपनीय जानकारी साइबर अपराधियों के पास पहुंच जाती थी. इसके बाद वे ई-वॉलेट और अन्य ऑनलाइन माध्यमों से लोगों के साथ ठगी करते थे. उन्होंने बताया कि गिरोह का कार्यक्षेत्र पूरे भारत में फैला हुआ था. डीएसपी ने आम लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अनजान लिंक या एपीके फाइल को डाउनलोड न करें. किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत साइबर थाने को दें. मौके पर साइबर थाना प्रभारी राजेश मंडल सहित अन्य थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >