तीन साइबर आरोपी गिरफ्तार, 59 हजार रुपये नकद जब्त

जामताड़ा. साइबर थाने की पुलिस ने नारायणपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाकर तीन साइबर आरोपी को गिरफ्तार किया है.

जामताड़ा पुलिस ने नारायणपुर थाना क्षेत्र में चलाया छापेमारी अभियान. जामताड़ा. साइबर थाने की पुलिस ने नारायणपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाकर तीन साइबर आरोपी को गिरफ्तार किया है. इसको लेकर एसडीपीओ विकास आनंद लागोरी ने बुधवार को साइबर थाना में प्रेस कांफ्रेंस की. उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर अब्दुल रहमान के नेतृत्व में एसआइ बिनोद सिंह, एएसआइ स्टेनली हेम्ब्रम एवं अन्य पुलिसकर्मियों को शामिल करते हुए नारायणपुर थाना क्षेत्र के केन्दुआटॉड गांव स्थित डंगाल (जंगल झाड़) में साइबर आराेपियों के विरुद्ध छापेमारी की गयी. इस दौरान तीन साइबर आरोपियों को रंगे हाथ दबोचने में सफल रहे. गिरफ्तार साइबर ठगों के पास से नकद सहित अन्य सामग्री बरामद हुआ हैं. बताया कि गिरफ्तार साइबर आरोपी कुंडहित थाना क्षेत्र के सिंगारपुर गांव के देवव्रत सिंह (वर्तमान पता ग्राम सतसाल, थाना जामताड़ा), नारायणपुर थाना क्षेत्र के पोस्ता गांव के संजय दास व करमाटांड़ थाना क्षेत्र के कांशीटांड़ के पप्पू मंडल को गिरफ्तार किया गया. इन सभी के पास से दस मोबाईल, बारह सिम, एक आधार कार्ड, 69 हजार रूपये नगद राशि के साथ पकड़ा गया. इस संबंध में इनके विरूद्ध जामताड़ा साइबर अपराध थाना कांड संख्या 33/2025, धारा 111(2)(बी)/317(2)/317(5)/318(4)/319(21/336(3)/338/340(2)/3(5) बी.एन.एस 2023 व 66(बी) (सी) (डी) आईटी.एक्ट. के अंतर्गत कांड दर्ज किया गया है. एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्त में आए साइबर आरोपियों ने बताया है कि उनके द्वारा ईजी माई डील एप से फ़ोन पे में 2,000 रूपये का कैश बैक का मैसेज भेजा जाता था तथा ग्रहक को एक्सेप्ट करने के लिए बोलते थे. जैसे ही ग्राहक के द्वारा एक्सेप्ट किया जाता था. लोगों का ईजी माई डायल एप में पैसा आ जाता था. उक्त पैसा से गिफ्ट कार्ड खरीदते थे, फिर गिफ्ट कार्ड को कमीशन पर बेच देते थे. उन लोगों ने बताया कि बिहार, पश्चिम बंगाल, उड़िसा, पंजाब के लोगों को वे अपना ठगी का शिकार बनाते थे. गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >