बैंक से फर्जी निकासी करने पहुंची आरोपित महिला पुलिस हिरासत में

बैंक से फर्जी निकासी करने पहुंची आरोपित महिला पुलिस हिरासत में

फतेहपुर.स्टेट बैंक फतेहपुर के शाखा प्रबंधक गौरव कुमार ने फर्जी निकासी करने के प्रयास में एक महिला को संदेह पर रोका. इसके बाद शाखा प्रबंधक ने फतेहपुर पुलिस को सूचना दी. जानकारी मिलते ही फतेहपुर पुलिस एसबीआइ शाखा पहुंचकर आरोपित महिला को अपने साथ थाने ले गयी. बताया जाता है कि आरोपित महिला नारायणपुर थाना क्षेत्र के उदयपुर गांव के छुटकी बेसरा जिस खाता संख्या 35603067881 से राशि निकालने पहुंची थी. खाता अंचला बाउरी, ग्राम-बानरनाचा, थाना फतेहपुर के नाम पर है, जिस कारण बैंक प्रबंधक को शक हुआ और महिला से पूछताछ के बाद पुलिस को सौंप दिया. आरोपित महिला के अनुसार तीन अज्ञात लोग उसके साथ में थे, जिसमें से एक जमाल मियां तारासेटिया बाकुंडीह का रहने वाला है. वहीं उक्त मामले को लेकर शाखा प्रबंधक ने फतेहपुर थाने में आवेदन देकर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >