आदिवासी समाज की परंपरा आज भी है जीवंत : हरिमोहन मिश्रा

जामताड़ा. जामताड़ा विधानसभा अंतर्गत कानीडीह-बुढीपाड़ा गांव में फुटबॉल सहित विभिन्न खेलों का आयोजन हुआ.

प्रतिनिधि, जामताड़ा. जामताड़ा विधानसभा अंतर्गत कानीडीह-बुढीपाड़ा गांव में फुटबॉल सहित विभिन्न खेलों का आयोजन हुआ. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरिमोहन मिश्रा उपस्थित रहे. मौके पर हरिमोहन मिश्रा ने कहा कि जामताड़ा सहित पूरे संताल परगना क्षेत्र में वसंत पंचमी का पर्व कई दिनों तक हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. इस दौरान समाज के लोग खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर आपसी भाईचारे और एकता को मजबूत करते हैं. कहा कि यहां के आदिवासी समाज प्रकृति के साथ-साथ देवी-देवताओं की पूजा करते हैं. अपनी परंपराओं को आज भी जीवंत बनाए हुए हैं. कार्यक्रम में बड़जोड़ा के मुखिया देवनाथ मुर्मू, पूर्व मुखिया गणेश किस्कू, गोपालपुर के पूर्व मुखिया मनोज सोरेन, मांझी हाड़ाम राम रंजन हांसदा, सुदर्शन टुडू, सुनील किस्कू, विभीषण हांसदा, जागेश्वर हांसदा, नरसिंह हांसदा, सिवधान मुर्मू, रविंद्र पांडे उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >