मंत्री ने विद्युतीकरण कार्य का किया उद्घाटन

जामताड़ा. प्रखंड क्षेत्र के आदिवासी बहुल सुपायडीह पंचायत के केंदबोना गांव में मंगलवार को मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने विद्युतीकरण कार्य का उद्घाटन किया.

जामताड़ा. प्रखंड क्षेत्र के आदिवासी बहुल सुपायडीह पंचायत के केंदबोना गांव में मंगलवार को मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने विद्युतीकरण कार्य का उद्घाटन किया. बताया कि जहां आजादी के बाद से अब तक बिजली नहीं पहुंची थी, मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के अथक मेहनत और जनसेवा के संकल्प ने इस गांव के हर घर में उजाला ला दिया. भारी बारिश के बावजूद जनसैलाब उमड़ पड़ा. मौके पर मंत्री डॉ अंसारी ने कहा विकास ही मेरी प्राथमिकता है. जात-पात, धर्म-संप्रदाय से ऊपर उठकर मैं हर व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान और घर में उजाला लाना चाहता हूं. जामताड़ा की जनता ने मुझे जो सम्मान, स्नेह और भरोसा दिया है, वही मेरी सबसे बड़ी ताकत है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >