वन विभाग ने अजगर सांप किया रेस्क्यू

वन विभाग की टीम ने शुक्रवार को नयाडीह गांव से 15 फीट लंबा और 12 किलोग्राम वजन का अजगर सांप रेस्क्यू किया.

नारायणपुर. वन विभाग की टीम ने शुक्रवार को नयाडीह गांव से 15 फीट लंबा और 12 किलोग्राम वजन का अजगर सांप रेस्क्यू किया. वनरक्षी पुलक कुमार माल ने बताया कि ग्रामीणों की ओर से सूचना दी गयी थी कि एक विशालकाय अजगर सांप गांव में है. टीम के साथ नयाडीह गांव पहुंचे. कड़ी मशक्कत के बाद अजगर सांप को पकड़ा. इसके बाद उसे नारायणपुर वन में सुरक्षित छोड़ दिया. कहा वन और वन जीवन की रक्षा करना हम सभी का दायित्व है. कहीं भी वन्य जीव दिखे उसे मारे नहीं, हमें इसकी सूचना दें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >