फतेहपुर. डीडीसी निरंजन कुमार ने फतेहपुर, अगैयासरमुंडी व सिमलाडंगाल पंचायत में संचालित विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया. प्रधानमंत्री आवास प्लस-2.0 अंतर्गत अयोग्य लाभुकों के स्थल जांच की. डीडीसी ने लाभुकों के आवासीय स्थिति, आय के स्रोत, भूमि स्वामित्व एवं पारिवारिक पृष्ठभूमि की समीक्षा की. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि पात्रता मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें. किसी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई की जाए. इस क्रम में डीडीसी ने मनरेगा (अब वीबी जी राम जी) की योजनाओं का भी निरीक्षण किया. उन्होंने कार्यस्थलों पर मजदूरों की उपस्थिति, मस्टर रोल, कार्य की गुणवत्ता, भुगतान की स्थिति एवं योजनाओं में प्रगति की जानकारी ली. डीडीसी ने कहा कि मनरेगा का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के जरूरतमंद परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराना है. मौके पर प्रखंड समन्वयक तापस लायक, बीपीओ प्रदीप टोप्पो, जेइ किशोर किस्क, पंचायत सचिव राम जतन मुर्मू, दुख हरण मंडल, कृष्ण महतो आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
