फतेहपुर : बच्चों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में सभी का मोहा मन

फतेहपुर. मिशन पब्लिक स्कूल, फतेहपुर में सरस्वती पूजा के अवसर पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

फतेहपुर. मिशन पब्लिक स्कूल, फतेहपुर में सरस्वती पूजा के अवसर पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में विद्यालय के नन्हें-मुन्नें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. विभिन्न आकर्षक वेशभूषा में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया. बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषा में कैटवॉक कर सभी का मनमोह लिया. छोटे बच्चों ने म्यूजिकल चेयर, रस्साकसी आदि प्रतियोगिता में भाग लेकर उत्सव का आनंद लिया. विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों में संस्कृति के प्रति सम्मान और जागरुकता पैदा करते हैं. आयोजन में शिक्षक पवन मंडल, अजय कपूर, राहुल पंडित, बैजन्ती हांसदा, आशा हांसदा, पूजा मेहरिया, विक्रम मंडल, निशा कुमारी, सोनम मरांडी, शोभा कुमारी, रूखसेख मुर्मू, उत्तम पंडित, करण राउत, उत्तम दास, विकास मंडल , लीलावती कुमारी आदि ने भूमिका निभाई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >