पलाश के जंगल में मिला देवघर के युवक का शव

बिंदापाथर. महुलबोना गांव के समीप जंगल में पलाश के पेड़ से रस्सी के सहारे लटकता हुआ एक युवक का शव मिला है.

बिंदापाथर. महुलबोना गांव के समीप जंगल में पलाश के पेड़ से रस्सी के सहारे लटकता हुए एक युवक का शव मिला है, जिसे बिंदापाथर पुलिस ने बरामद किया. मृतक की पहचान देवघर जिले के चितरा थाना क्षेत्र के बागजोरिया गांव के 30 वर्षीय जयदेव किस्कू के रूप में हुई है. जयदेव महुलबोना गांव का दामाद था. वह वर्तमान समय में महुलबोना गांव में ही रहता था. वह मानसिक रूप से बीमार था. मृतक की पत्नी बसंती टुडू ने बताया कि उनके पति का इलाज कुल्टी में मनोरोग चिकित्सक के पास हो रहा था. मंगलवार की सुबह जयदेव घर से निकले थे, इसके बाद वह वापस नहीं आये. स्वजनों ने काफी खोजबीन की पर कुछ पता नहीं चल सका. बुधवार की सुबह उनका शव पेड़ से लटकता हुआ पाया गया. पुलिस ने पत्नी के आवेदनपर थाने में यूडी केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >