बिंदापाथर : बंगाली समुदाय ने धूमधाम से मनाया सिझानो पर्व

बिंदापाथर. बांग्ला भाषी बहुल क्षेत्रों में शनिवार को पारंपरिक सिझानो पर्व पूरे हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया.

बिंदापाथर. बांग्ला भाषी बहुल क्षेत्रों में शनिवार को पारंपरिक सिझानो पर्व पूरे हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया. इस अवसर पर गांव-मोहल्लों में उत्सव का माहौल रहा. हर घर में खुशियों की रौनक छाई रही. पर्व की शुरुआत सुबह से ही हुई, जब घर की महिलाओं ने पूरे विधि-विधान के साथ माता षष्ठी की पूजा-अर्चना की. पूजा संपन्न होने के बाद सिझानो पर्व का मुख्य आकर्षण खाने-खिलाने का आयोजन शुरू हुआ. मान्यता है कि पर्व से एक दिन पूर्व ही दर्जनों प्रकार के पारंपरिक व्यंजन तैयार कर लिए जाते हैं, जिन्हें दूसरे दिन परोसा जाता है. सिझानो पर्व में विशेष रूप से विभिन्न प्रकार के मछलियों से बने व्यंजन बंगाली परिवारों के थाली के शान होते हैं. इस अवसर पर मित्रों, संबंधियों और परिचितों को आमंत्रित कर उनका सत्कार किया गया. साथ ही, एक दिन पूर्व वसंत पंचमी पर बनाए गये व्यंजनों को भी परोसा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >