अभाविप के कैंप में दस यूनिट रक्त संग्रह

अभाविप जामताड़ा नगर इकाई की ओर से नगर सह मंत्री रहे स्व सौरभ दास की तृतीय पुण्यतिथि पर ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया.

जामताड़ा. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जामताड़ा नगर इकाई की ओर से नगर सह मंत्री रहे स्व सौरभ दास की तृतीय पुण्यतिथि पर ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इसका नेतृत्व जिला सह संयोजक संजय मंडल ने किया. रक्तदान शिविर में कुल 10 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जामताड़ा ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ नीलेश कुमार मौजूद थे. सभी अतिथियों ने स्व सौरभ दास के चित्र पर माल्यार्पण व श्रद्धांजलि अर्पित की. डॉ नीलेश कुमार ने बताया कि किसी व्यक्ति को रक्तदान करने के संबंध में जानकारी दें. मौके पर दीपक शाह, आकाश साव, चंदन रजक, प्रकाश यादव, देवेंद्र मंडल, भजन दास, मोनू साव, पवन मंडल, अमित साव, जय किशन साव, राज यादव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >