तेलकियारी में बच्चों ने निकाली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

करमाटांड़ के तेलकियारी गांव में बच्चों ने भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली। ग्रामीणों ने उत्साह के साथ भाग लिया और भक्तिमय माहौल में पूजा-अर्चना की।

विद्यासागर. करमाटांड़ प्रखंड के तेलकियारी गांव में रथयात्रा के अवसर पर बच्चों ने धार्मिक आस्था और उत्साह का अनूठा परिचय दिया. गांव के छोटे बच्चों ने स्वयं भगवान जगन्नाथ का आकर्षक रथ तैयार किया और पूरे गांव में रथयात्रा निकालकर श्रद्धा और भक्ति का संदेश दिया. रथयात्रा के दौरान बच्चे और ग्रामीण पूरे रास्ते "जय जगन्नाथ" के जयकारे लगाते रहे, जिससे गांव का माहौल भक्तिमय हो गया. जगह-जगह ग्रामीणों ने रथ का स्वागत किया तथा भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की. रथयात्रा में बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था. पारंपरिक ढंग से निकाली गई इस रथयात्रा में ग्रामीण भी बड़ी संख्या में शामिल हुए और बच्चों का हौसला बढ़ाया. कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन नयी पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं. मौके पर रातुल सेन, बिटु सेन, बबून सेन, साधन दत्ता, पवन राय सहित अन्य थे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Jiyaram murmu

Published by: Priya Gupta

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >