आपसी विवाद में मुंह पर फेंका चाय, महिला झुलसी

जामताड़ा. करमाटांड़ थाना क्षेत्र के शितलपुर निवासी निशा देवी ने जामताड़ा महिला थाने में आवेदन दिया है.

जामताड़ा. करमाटांड़ थाना क्षेत्र के शितलपुर निवासी निशा देवी ने जामताड़ा महिला थाने में आवेदन दिया है. आवेदन में बताया है कि 30 अक्तूबर को उनकी गोतनी नेहा देवी ने उनके मुंह पर गरम चाय फेंक दिया. जिससे चेहरे झुलस गया है. बताया कि दोनों के बच्चे के बीच झगड़ा हुआ था, जिसका सुलह भी हो गया था. लेकिन उनकी गोतनी को गुस्सा था, जिस कारण घटना को अंजाम दिया. महिला थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस जांच पड़ताल में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: UMESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >