गर्मी में घर के बुजुर्गों व बच्चों का रखें ख्याल : डीसी

जामताड़ा. जिले में बढ़ती गर्मी को देखते हुए डीसी आलोक कुमार ने जिलावासियों से स्वयं को स्वस्थ रखने की अपील की.

फोटो – 05 आलोक कुमार, डीसी संवाददाता, जामताड़ा जिले में बढ़ती गर्मी को देखते हुए डीसी आलोक कुमार ने जिलावासियों से स्वयं को स्वस्थ रखने की अपील की. साथ ही घर के बड़े बुजुर्ग, महिलाओं एवं छोटे बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर विशेष एहतियातन बरतने की बात कही. उन्होंने कहा कि कुछ दिनों में गर्मी में काफी वृद्धि हुई है. गर्म हवाओं के चलने से परेशानियों का खतरा भी अत्यधिक बढ़ गया है. गर्मियों के मौसम में लोगों में डिहाइड्रेशन, चक्कर आना, चिड़चिड़ापन, हीट स्ट्रोक जैसी समस्या आम है. इससे बचाव को लेकर एहतियातन बरतने की जरूरत है. जिलावासियों से कहा कि अगर जब तक कोई जरूरी कार्य न हो, कड़ी धूप में घर से बाहर न निकलें. अगर निकलना पड़े भी तो ढीले-ढाले सूती कपड़े पहनें, चश्मा, छाता व गमछा ओढ़कर ही घर से निकलें. उन्होंने कहा कि गर्मी के स्ट्रोक, गर्मी के दाने या गर्मी से ऐंठन जैसा महसूस कर रहें है तो तत्काल चिकित्सक से परामर्श करें. साथ ही हल्के पेय पदार्थ जैसे नमक-चीनी का घोल, छाछ, नींबू-पानी, आम का शर्बत, लस्सी, तरबूज, खरबूजा, खीरा व ककड़ी का नियमित रूप से सेवन करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >