जामताड़ा में भारतीय नववर्ष पर निकाली गयी स्वर्वेद यात्रा

जामताड़ा. संत समाज एवं विहंगम योग के संयुक्त तत्वावधान में भारतीय नववर्ष के उपलक्ष्य में आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

फोटो – 03 शोभा यात्रा में शामिल लोग संवाददाता, जामताड़ा. जामताड़ा संत समाज एवं विहंगम योग के संयुक्त तत्वावधान में भारतीय नववर्ष के उपलक्ष्य में आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. रविवार को आदित्य संतग्राम स्वर्वेद की शोभायात्रा पूरे नगर में श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गयी. यात्रा का शुभारंभ जामताड़ा कॉलेज मोड़ से हुआ, जो थाना रोड होते हुए मुख्य बाजार से गुजरकर पुनः कॉलेज मोड़ में आकर संपन्न हुई. यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही. जिला संयोजक जीतन मंडल ने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य स्वर्वेद के पठन-पाठन के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना है. स्वर्वेद एक महत्वपूर्ण आध्यात्मिक ग्रंथ है, जिसके नियमित अध्ययन से व्यक्ति के भीतर आध्यात्मिक शक्ति का संचार होता है. साथ ही यह मन की चंचलता को नियंत्रित करने और जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रभावी माध्यम है. यह संत परंपरा से जुड़ा एक दिव्य ग्रंथ है, जिसमें आत्मज्ञान, ध्यान और जीवन के गूढ़ सिद्धांतों का सरल वर्णन मिलता है. इसके अध्ययन से न केवल मानसिक शांति प्राप्त होती है, बल्कि अशुभ संस्कारों का नाश और शुभ संस्कारों का जागरण भी संभव है. बताया कि घर-घर स्वर्वेद के पाठ को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस प्रकार की यात्राएं निकाली जा रही हैं, ताकि समाज में नैतिक और आध्यात्मिक मूल्यों को मजबूत किया जा सके. मौके पर जामताड़ा संत समाज एवं विहंगम योग के प्रधान संयोजक कमल किशोर, जिला संयोजक जीतन मंडल, सहसंयोजक मोतीलाल चौबे, परामर्शक मधुसूदन, दशरथ बरनवाल, विनोद भगत, विनोद मंडल, पंकज चौबे, राहुल कुमार, बबलू कुमार, कंचन साव, श्याम सुंदर सिंह आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >