श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ सूर्याहू पर्व

श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ सूर्याहू पर्व

प्रतिनिधि, नारायणपुर: नारायणपुर प्रखंड के मदनाडीह गांव स्थित कोड़टांड़ टोला में तीन दिवसीय सूर्याहू पूजा रविवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुई. यह पूजा बच्चों की मन्नत, सुख-समृद्धि और लंबी उम्र के लिए भगवान सूर्य को समर्पित रही. पूरे गांव में तीन दिनों तक भक्ति का वातावरण बना रहा और हर उम्र के लोगों ने इसमें भाग लिया. श्रद्धालुओं ने व्रत रखा और रविवार सुबह सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया. पूजा पारंपरिक विधियों से संपन्न हुई, जिसमें गांव के बुजुर्गों से लेकर बच्चे तक शामिल हुए. श्रद्धालु बबलू राय, हीरालाल राय, भूतनाथ राय, छोटन राय, महादेव राय, प्रसन्नजीत भंडारी, राजीव मंडल, विश्वजीत, टींकर, हिम्मद, भोलानाथ, बंटी, राजा दिवाकर, धनराज, मुकेश, कलाचंद, देवा, बलराम सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे. पूजा के बाद सामूहिक प्रसाद वितरण किया गया. गांव के लोगों ने आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे आयोजनों से धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता मजबूत होती है. वर्षों बाद भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना का सौभाग्य प्राप्त हुआ, जिसमें विशेष रूप से बच्चों के मुंडन की भी मान्यता रही, जो भगवान सूर्य को समर्पित होती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >