समुचित डेटा एवं फैक्ट के साथ उपलब्ध करायें प्रतिवेदन : डीसी

जामताड़ा. समाहरणालय सभागार में डीसी आलोक कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई.

संवाददाता, जामताड़ा. समाहरणालय सभागार में डीसी आलोक कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई. विगत जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति “दिशा ” की बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन एवं अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गयी. डीसी ने दिशा की विगत बैठक में पेयजल एवं स्वच्छता, राजस्व, भू अर्जन, पथ, समाज कल्याण, ग्रामीण कार्य विभाग, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, स्वास्थ्य, एनआरइपी, पशुपालन, विद्युत, वन प्रमंडल, खनन, शिक्षा, नगर पंचायत जामताड़ा को दिए गये निर्देशों एवं अनुपालन के संदर्भ में वस्तुस्थिति की समीक्षा की. डीसी ने कई विभागों से प्राप्त अनुपालन प्रतिवेदन पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को डेटा एवं फैक्ट के साथ वास्तविक एवं समन्वित प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. कहा कि जिनका भी प्रतिवेदन संतोषजनक नहीं है वे तुरंत ही संशोधित प्रतिवेदन उपलब्ध कराएंगे. मौके पर डीडीसी असीम किस्पोट्टा, एसी पूनम कच्छप, एसडीओ अनंत कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी विजय कुमार, सिविल सर्जन डॉ शिव प्रसाद मिश्रा, डीएसओ कयूम अंसारी, डीइओ चार्ल्स हेंब्रम उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: UMESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >