पीएमश्री उउवि, बिंदापाथर के बच्चों ने भांगड़ा डांस कर मोहा मन

बिंदापाथर. पीएम श्री राजकीयकृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय, बिंदापाथर में मंगलवार को ‘सेलिब्रेशन ऑफ कल्चर’ का आयोजन किया गया.

प्रतिनिधि, बिंदापाथर. पीएम श्री राजकीयकृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय, बिंदापाथर में मंगलवार को ‘सेलिब्रेशन ऑफ कल्चर’ का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विद्यालय परिसर भारत की विविध संस्कृति, लोक कला, विज्ञान और पारंपरिक खान-पान की झलकियों से जीवंत हो उठा. विद्यालय में अलग-अलग राज्यों की संस्कृति दर्शाते हुए स्टॉल लगाये गये, जिनमें पारंपरिक व्यंजन, वेशभूषा और कला का सुंदर प्रदर्शन किया गया. कार्यक्रम में बिंदापाथर पंचायत के मुखिया प्रवास कुमार हेंब्रम, प्रधानाध्यापक दुलाल हांसदा, प्रबंधन समिति के पूर्व अध्यक्ष कालीचरण गोराई, ग्राम प्रधान प्रवीर मांझी आदि अतिथियों ने विभिन्न राज्यों के फूड स्टॉल का भ्रमण किया. देश के अलग-अलग हिस्सों के पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद चखा. विद्यार्थियों की ओर से आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी भी मुख्य आकर्षण रहा. अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए बच्चों द्वारा तैयार किए गए मॉडलों में छिपी वैज्ञानिक सोच और नवाचार की प्रशंसा की. विद्यार्थियों ने अपने प्रोजेक्ट के माध्यम से विज्ञान के विभिन्न सिद्धांतों को सरल और रोचक ढंग से प्रस्तुत किया. स्कूली बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषा में गरबा, भांगड़ा व आदिवासी उरांव नृत्य कर दर्शकों का दिल जीत लिया. विद्यालय परिवार ने विद्यालय के पूर्व अध्यक्ष एवं जमीन दाता कालीचरण गोराई व स्थानांतरित शिक्षक दामोदर यादव को सम्मानित किया. मौके पर आस्तिक भांडारी, शिक्षक आनंदमय मंडल, सुमंत घाटी, अनिमेष यादव, संजय कुमार दास, बलदेव हांसदा, परमानंद मरांडी, सुकराम हांसदा, कामदेव मंडल, शिक्षक केसरी, विशाल यादव मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >