कस्तूरबा की छात्राओं ने नृत्य-संगीत किया प्रस्तुत

कुंडहित. 77वें गणतंत्र दिवस पर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

कुंडहित. 77वें गणतंत्र दिवस पर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर बीडीओ जमाले राजा, प्रखंड प्रमुख रामकिशोर मुर्मू, जिला परिषद सदस्य रीना मंडल, पूर्व जिला परिषद सदस्य भजहरि मंडल, इंस्पेक्टर मिनहाज अंसारी, थाना प्रभारी प्रदीप कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे. छात्राओं ने एक से नृत्य संगीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया. मौके पर बीडीओ जमाले राजा ने कहा कि कस्तूरबा की छात्राओं का प्रदर्शन निजी स्कूलों की छात्राओं से किसी भी तरह से कम नहीं है. कस्तूरबा की छात्राओं ने जिस प्रकार बेझिझक प्रदर्शन किया वह काबिले तारीफ है. माध्यमिक और उच्च माध्यमिक के छात्रों बोर्ड परीक्षा में बढ़िया रिजल्ट करने की कामनाएं की. मौके पर विद्यालय की वार्डन डॉ नीलम कुमारी, चैताली दास, बबीता मुर्मू, देवयानी माजी समेत बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >