उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी हुए सम्मानित

जामताड़ा. केंद्रीय विद्यालय संगठन, रांची के तत्वावधान में 54वीं क्षेत्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित हुई.

जामताड़ा. केंद्रीय विद्यालय संगठन, रांची के तत्वावधान में 54वीं क्षेत्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित हुई. इसमें पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, जामताड़ा के 17 प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. विद्यार्थियों ने रोप स्किपिंग, शतरंज, बैडमिंटन और क्रिकेट में उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया. छात्र संजीव मुर्मू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया. वहीं रोहित मरांडी एवं करन मुर्मू ने रजत पदक तथा आशुतोष एवं प्रतीक हेंब्रम को कांस्य पदक मिला. इन उत्कृष्ट खिलाड़ियों में से 5 छात्रों का चयन राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता के लिए हुआ है. प्राचार्य प्रदीप कुमार गुप्ता ने विजेता छात्रों को पदक एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया. खेल शिक्षक मंगल मरांडी का अथक परिश्रम, प्रेरणा सराहनीय रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >