विद्यार्थियों में सृजनात्मक सोच, वैज्ञानिक दृष्टिकोण व नवाचार की दिखी भावना

जामताड़ा. शहर के कायस्थपाड़ा स्थित सेंट एंथोनी विद्यालय परिसर में शनिवार को “प्रतिभा पल्लव” का आयोजन किया गया.

एक समर्पित शिक्षक ही राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करता है : डॉ निलेश – सेंट एंथोनी स्कूल में “प्रतिभा पल्लव” प्रदर्शनी का आयोजन फोटो – 09 कार्यक्रम का उदघाटन करते एमओआईसी डॉ निलेश कुमार व अन्य संवाददाता, जामताड़ा. शहर के कायस्थपाड़ा स्थित सेंट एंथोनी विद्यालय परिसर में शनिवार को “प्रतिभा पल्लव” का आयोजन किया गया. प्रदर्शनी में विद्यार्थियों में सृजनात्मक सोच, वैज्ञानिक दृष्टिकोण व नवाचार की भावना देखने को मिली. विद्यार्थियों ने विज्ञान, कला, सामाजिक विज्ञान, पर्यावरण संरक्षण व आधुनिक तकनीक से संबंधित आकर्षक मॉडल, चार्ट व प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए, जो आगंतुकों को अत्यंत प्रभावित किया. प्रदर्शनी का शुभारंभ जामताड़ा एमओआइसी डॉ निलेश कुमार, समाजसेवी तरुण कुमार गुप्ता, समाजसेवी चमेली देवी, विजन ई-सेक्रेटरी अपर्णा भंडारी, ईला फाउंडेशन के प्रेसिडेंट डॉ पीके सरखेल, सेवानिवृत्त प्रोफेसर पार्थो कुमार बोस, सेवानिवृत्ति अध्यापिका अरुणा दास, नित्यानंद सिंह, अजीत सिंह ने संयुक्त रूप से किया. मुख्य अतिथि डॉ निलेश कुमार ने कहा कि विद्यालयी शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि विद्यार्थियों में जिज्ञासा, प्रयोगशीलता एवं नवाचार की भावना का विकास भी आवश्यक है. उन्होंने शिक्षकों की भूमिका को समाज निर्माण का आधारशिला बताते हुए कहा कि एक समर्पित शिक्षक ही राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करता है. विद्यालय के मुख्य संरक्षक डॉ दुर्गादास भंडारी ने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों में संस्कार, अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है. वहीं विद्यालय के निदेशक डॉ. चंचल भंडारी ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए शैक्षणिक, सह-शैक्षणिक एवं खेलकूद क्षेत्रों में प्राप्त उपलब्धियों की जानकारी दी. वहीं, राज्य व जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. प्राचार्य लारेब खान ने धन्यवाद ज्ञापन किया. मौके पर डॉ कंचन कुमार मंडल, चंचल राय, पुष्पलता कुमारी सहित अन्य थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >