जेएनवी में छात्र युवराज का नहीं हो सका नामांकन

जामताड़ा. जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा पास होने के बाद भी करमाटांड के छात्र युवराज मंडल का नामांकन नहीं हो सका.

जामताड़ा. जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा पास होने के बाद भी करमाटांड के छात्र युवराज मंडल का नामांकन नहीं हो सका. इसका कारण सरस्वती शिशु विद्या मंदिर विद्यासागर से अपार कार्ड व परमानेंट एजुकेशन नंबर नहीं दिया जाना रहा. इस संबंध में छात्र युवराज के पिता हरि मंडल ने गुरुवार को उपायुक्त कार्यालय में आवेदन दिया है. इसमें हरि मंडल ने कहा कि उनके पुत्र युवराज मंडल का नवोदय में नामांकन को लेकर परीक्षा ली गयी, जिसमें सफल होने के बाद भी 20 दिनों से विभाग का चक्कर लगा रहे हैं. इसके बावजूद कागजात पूरा नहीं हुआ. शिशु विद्या मंदिर विद्यासागर में परित्याग पत्र दिया, लेकिन अपार कार्ड व परमानेंट एजुकेशन नंबर नहीं दिया गया. इस कारण जवाहर नवोदय विद्यालय में नामांकन का कार्य पूरा नहीं हो सका. उन्होंने मामले को संज्ञान लेते हुए नामांकन प्रक्रिया पूरी करवाने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >