सीएचसी, पीएचसी में स्वास्थ्य सुविधाओं को करें सुदृढ़ : डीसी

जामताड़ा. समाहरणालय सभागार में गुरुवार को डीसी आलोक कुमार की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों की बैठक हुई.

संवाददाता, जामताड़ा. समाहरणालय सभागार में गुरुवार को डीसी आलोक कुमार की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों की बैठक हुई. डीसी ने जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए सभी को अपनी कार्यशैली में सुधार लाने का निर्देश दिया. वहीं लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं धरातल पर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. कहा कि सरकार की जो भी योजनाएं हैं, उसका जमीनी स्तर तक प्रभावी क्रियान्वयन होना चाहिए. उन्होंने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देश देते हुए कहा कि जितने भी सीएचसी, पीएचसी, स्वास्थ्य उप केंद्र एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर हैं, सभी के समुचित संचालन, प्रबंधन को लेकर नियमित रूप से समीक्षा करें. किसी भी स्तर से कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए. कहा कि सुनिश्चित करें कि सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिर समय से खुले. कहा कि अगर कोई कोताही या शिकायत मिलती है तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी. सदर अस्पताल सहित सीएचसी अंतर्गत संचालित कुल 04 कुपोषण उपचार केंद्र में बेड के खाली रहने को गंभीरता लिया. उन्होंने सभी एमओआइसी को सीडीपीओ एवं महिला पर्यवेक्षिका के साथ समन्वय कर सेविका एवं सहिया के माध्यम से संबंधित क्षेत्रों से सैम चाइल्ड की पहचान करते हुए उसे कुपोषण उपचार केंद्र में भर्ती कर कुपोषण मुक्त करने का निर्देश दिया. जिले का परफॉर्मेंस अच्छा नहीं रहने पर सभी एमओआइसी को इसमें सुधार लाने का निर्देश दिया. मौके पर सिविल सर्जन डॉ शिव प्रसाद मिश्रा, अस्पताल उपाधीक्षक डॉ दिनेश प्रसाद सहित अन्य थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: UMESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >