महागठबंधन प्रत्याशी की जीत को लेकर बनायी रणनीति

विस चुनाव में महागठबंधन के प्रत्याशी रवींद्रनाथ म��तो को भारी मतों से विजय बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ रणनीति बनायी गयी.

कुंडहित. कांग्रेस पार्टी कार्यालय में राजेंद्र प्रसाद घोष की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. इसमें प्रदेश महिला मोर्चा सचिव पूर्णिमा धर व जिला उपाध्यक्ष पंकज झा मौजूद थे. विस चुनाव में महागठबंधन के प्रत्याशी रवींद्रनाथ महतो को भारी मतों से विजय बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ रणनीति बनायी गयी. साथ ही घर-घर जाकर हेमंत सोरेन के पांच साल की उपलब्धि लोगों के बताने के लिए कहा गया. बूथों पर महागठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा पोलिंग हो, इसके लिए दिशा निर्देश दिया गया. मौके पर गणेश मित्र, बुद्धदेव मंडल, अभय सिंह, संदीप पौतंडी, सरफुद्दीन, अनूप सिंह, अजाउद्दीन खान, जफिक खान, नियमित खान, फखरुद्दीन खान, जयराम घोष, कार्तिक डोम, शिवदास हेंब्रम आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >