कलश यात्रा के साथ ही खाजुरी में श्रीमद्भागवत कथा शुरू

कुंडहित. खाजुरी गांव स्थित बजरंगबली मंदिर परिसर से गुरुवार को भव्य कलशयात्रा निकाली गयी.

कुंडहित. खाजुरी गांव स्थित बजरंगबली मंदिर परिसर से गुरुवार को भव्य कलशयात्रा निकाली गयी. इसके साथ ही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हो गया. इस धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना हुआ है. वृंदावन धाम से पधारे कथावाचक नितिन देव जी महाराज सात दिनों तक भगवान श्रीकृष्ण के विभिन्न चरित्रों का भावपूर्ण वर्णन करेंगे. कलश यात्रा में पीले वस्त्र धारण किए हुए कन्याओं ने सिर पर कलश रखकर पूरे खाजुरी गांव का भ्रमण कर बजरंगबली मंदिर पहुंची. इससे पूर्व महाराज एवं आचार्य के नेतृत्व में खाजुरी स्थित बड़ाबांध जलाशय पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया गया. पारंपरिक वाद्ययंत्रों और मंगलध्वनि से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा. अपने प्रवचन में नितिन देव जी महाराज ने श्रीमद्भागवत महापुराण की महिमा का वर्णन किया. कहा कि भागवत कथा का श्रवण मानव जीवन के अनेक जन्मों के पापों का नाश कर शुभ कर्मों का उदय करता है. कार्यक्रम के अंत में महाआरती हुई और प्रसाद का वितरण किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >