13 मई को श्रीश्री रविशंकर जी का मनाया जायेगा जन्मदिन

जामताड़ा. आर्ट ऑफ लिविंग परिवार की कायस्थपाड़ा स्थित सरस्वती मंदिर में रीता घोष की अध्यक्षता में बैठक हुई.

फोटो – 02 बैठक करते आर्ट ऑफ लिविंग के सदस्यगण संवाददाता जामताड़ा आर्ट ऑफ लिविंग परिवार की कायस्थपाड़ा स्थित सरस्वती मंदिर में रीता घोष की अध्यक्षता में बैठक हुई. इस अवसर पर 13 मई को विश्व आध्यात्मिक गुरु परम पूज्य श्री श्री रविशंकर जी के जन्मदिन की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया. आर्ट ऑफ लिविंग के जिला मीडिया प्रभारी विजय भगत ने बताया कि बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से 13 मई को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की. गुरुदेव के जन्मदिन के अवसर पर प्रातः 6 बजे आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षक राजेंद्र गोराई के नेतृत्व में योग, प्राणायाम एवं लॉन्ग सुदर्शन क्रिया कराया जाएगा. इसके पश्चात, सुबह 9 बजे लगभग सौ बच्चों को एकत्रित कर प्रशिक्षक राजेंद्र गोराई द्वारा योग, प्राणायाम एवं ध्यान कराया जायेगा. वहीं संध्या में सरस्वती मंदिर में ही स्वामीजी के सानिध्य में गुरुपूजा, सत्संग, केक कटिंग एवं सामूहिक प्रसाद ग्रहण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. मौके पर राजेंद्र गोराई, रीना द्विवेदी, श्रीकांत प्रसाद, इंदु प्रभा, पूर्णिमा गोराई, अनीता दाश, छवि घोष सहित आर्ट ऑफ़ लिविंग परिवार के कई सदस्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >