लखनपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक चालक की ली जान

नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनपुर में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ.

– नारायणपुर थाना क्षेत्र के लखनुपर के समीप हुई घटना फोटो – 18 जप्त ट्रक, 19 घटना स्थल पर जुटी पुलिस की भीड़ प्रतिनिधि, नारायणपुर/मुरलीपहाड़ी नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनपुर में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. इस हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गयी. हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गयी और घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक सवार एक व्यक्ति नारायणपुर से दिघारी-चैनपुर की तरफ जा रहा था. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार धक्का मार दिया. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गये. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद बाइक चालक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा. समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी. हालांकि दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल का निबंधन उपेंद्र बास्की, ग्राम कोरबांधा, थाना ताराटांड़, जिला गिरिडीह के नाम पर बताया जा रहा है. पुलिस पहचान सुनिश्चित कराने में जुटी हुई है. घटना की सूचना मिलते ही नारायणपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में ले लिया. घायल युवक को तत्काल जामताड़ा भेजा गया. थाना प्रभारी मुराद हसन ने बताया कि चिकित्सकीय जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति की आधिकारिक पुष्टि की जायेगी. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर नियमित जांच और गति नियंत्रण की व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JIYARAM MURMU

JIYARAM MURMU is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >