महिला, बच्चे व कमजोर तबके के लिए विशेष कानून बनाए गए : एसीजेएम

बच्चों के संरक्षण एवं अपराधों से संबंधित मामलों के लिए किशोर न्याय बोर्ड की स्थापना की गयी है, जबकि महिलाओं के शोषण के विरुद्ध भी अलग से सख्त कानून लागू है.

नारायणपुर. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में मेगा विधिक सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में व्यवहार न्यायालय जामताड़ा के एसीजेएम मो नईम अंसारी, विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रभारी बीडीओ देवराज गुप्ता मौजूद थे. एसीजेएम मो नईम अंसारी ने नालसा, झालसा एवं डालसा की कार्यप्रणाली की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि भारत में समाज के विभिन्न वर्गों की महिला, बच्चे एवं कमजोर तबके के लिए विशेष कानून बनाए गए हैं. बच्चों के संरक्षण एवं अपराधों से संबंधित मामलों के लिए किशोर न्याय बोर्ड की स्थापना की गयी है, जबकि महिलाओं के शोषण के विरुद्ध भी अलग से सख्त कानून लागू है. उन्होंने कहा कि केवल अधिकारों की जानकारी ही नहीं, बल्कि अपने कर्तव्यों का पालन करना भी हर नागरिक की जिम्मेदारी है. यही एक अच्छे नागरिक की पहचान है. प्रभारी बीडीओ देवराज गुप्ता ने सरकार की महत्वाकांक्षी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए ग्रामीणों को उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया. शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए थे. जहां ग्रामीण योजनाओं से जुड़ी विस्तृत जानकारी प्राप्त कर रहे थे. शिविर के दौरान कई लाभुकों के बीच योजनाओं के स्वीकृति पत्रों का वितरण किया गया. एसीजेएम नईम अंसारी ने पेंशन स्वीकृति पत्र, मजदूरों को जॉब कार्ड, जेएसएलपीएस समूह के सदस्यों को ऋण के डेमो चेक सहित अन्य परिसंपत्तियों का वितरण किया. मौके पर बीपीओ वाणीव्रत मित्रा, बीएचओ डॉ सुनील प्रसाद सिंह, टीवीओ डॉ सुशील टुडू, बीएओ परेश दास, राजेंद्र प्रसाद सिंह, एई कुमार अनुराग, जेई केलाश मंडल, सुशांत कुमार, रवि उरांव, राहुल कुमार सिन्हा, महेंद्र कुमार, वकील मरांडी सहित अन्य थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Binay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >