प्रतिनिधि, बिंदापाथर. विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नाला प्रखंड अंतर्गत गेड़िया में शुक्रवार को सक्रिय कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों के साथ बैठक की. इस दौरान क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की. उन्होंने लोगों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं व आवश्यकताओं को गंभीरता से सुना. बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने क्षेत्र में शिक्षा के निरंतर बढ़ते महत्व को देखते हुए गेड़िया स्थित उच्च विद्यालय को प्लस टू में उत्क्रमित करने की मांग प्रमुखता से उठाई. ग्रामीणों का कहना था कि विद्यालय के प्लस टू स्तर पर उन्नयन से कई गांवों के विद्यार्थियों को सीधा लाभ मिलेगा. वर्तमान में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए छात्रों को दूर-दराज जाना पड़ता है, जिससे समय और संसाधनों की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. इस पर विस अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि वे इस मांग को शिक्षा विभाग के समक्ष उठाएंगे. विद्यालय को प्लस टू में उत्क्रमित कराने के लिए प्रयास करेंगे. मौके पर विधायक प्रतिनिधि वासुदेव हांसदा, सौरव रॉय, विधान गोस्वामी, मुकेश मंडल, तीर्थनाथ सिंह, कृष्णकांत सिंह, मदन भंडारी, अनित सिंह, अष्टम महतो, साधन मंडल, डोमन हेंब्रम, रंजीत किस्कू, अजित सोरेन मौजूद थे.
गेड़िया के ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत हुए स्पीकर
बिंदापाथर. विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नाला प्रखंड अंतर्गत गेड़िया में शुक्रवार को सक्रिय कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों के साथ बैठक की.
