नारायणपुर में दामाद ने भाभी से निकाह के लिए की मारपीट

नारायणपुर. थाना क्षेत्र में अनोखा मामला सामने आया है. पूरा मामला एक परिवार से जुड़ा हुआ है.

नारायणपुर. थाना क्षेत्र में अनोखा मामला सामने आया है. पूरा मामला एक परिवार से जुड़ा हुआ है. बताया गया कि उनकी बड़ी बेटी का निकाह वर्ष 2012 में पड़ोस के एक व्यक्ति से मुस्लिम रीति-रिवाज से हुआ. इस निकाह के महज 4 वर्ष बाद ही दामाद उनकी दूसरी बेटी से निकाह के लिए जिद्द करने लगा. काफी मान मनोबल के बाद भी जब नहीं माना तो वर्ष 2016 में दूसरी बेटी के साथ भी निकाह कर दिया. पहली बेटी से चार बच्चे हैं, जबकि दूसरी से दो बच्चे हुए हैं. अभी हाल के दिनों में ही दामाद उनकी पुत्रवधू से निकाह करने की जिद कर रहा है. इसके लिए दोनों पत्नियों के साथ मारपीट की जा रही है. मारपीट की शिकार हुई दोनों बेटियां सोमवार को नारायणपुर सीएचसी उपचार के लिए पहुंची. दोनों ही बहनों ने बताया कि एक के बाद एक दोनों बहनों के साथ निकाह किया. सोमवार दोपहर में एकाएक घर आकर कहने लगा कि तुम्हारी भाभी के साथ निकाह करूंगा. तैयार होकर चलो. जब हम दोनों बहनों ने इस बात से इनकार किया तो हमारे साथ मारपीट की गयी. मारपीट में दोनों बहनों को काफी चोट आई है. लड़की की मां ने कहा कि दामाद का अत्याचार बढ़ गया है. उन्होंने पुलिस प्रशासन से उचित न्याय दिलाने की गुहार लगाई है. इधर पीड़िता की ओर से नारायणपुर थाने में लिखित आवेदन देने की प्रक्रिया की जा रही थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JIYARAM MURMU

JIYARAM MURMU is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >