नारायणपुर : अवैध बिजली जलाने के आरोप में सात पर केस दर्ज

नारायणपुर. करमदहा गांव में बिजली चोरी का मामला सामने आया है. इस संबंध में नारायणपुर थाना कांड संख्या 09/2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

नारायणपुर. करमदहा गांव में बिजली चोरी का मामला सामने आया है. इस संबंध में नारायणपुर थाना कांड संख्या 09/2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. यह घटना 21 जनवरी की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, कनीय अभियंता शशिकांत मुर्मू ने नारायणपुर थाने में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई. बताया कि जांच दौरान ग्राम करमदहा में मुख्य एलटी लाइन में अवैध टोका लगाकर बिजली की चोरी की जा रही थी. मामले में सात लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. नामजद आरोपियों में सियाराम भंडारी, हरि भंडारी, पंकज दास, इश्तखार अंसारी, सिद्दीक अंसारी, सफाउद्दीन अंसारी एवं जहूरुद्दीन अंसारी शामिल हैं. कांड के अनुसंधानकर्ता सहायक अवर निरीक्षक राम कुमार सिंह को बनाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >