मंईयां सम्मान राशि पाकर सनौरी हुईं गदगद, सीएम को दिया धन्यवाद

जबरदहा निवासी सनौरी सोरेन को मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि 1000 हजार उनके बैंक खाते में जमा हो गयी. बाकायदा उनके बैंक से लिंक मोबाइल नंबर पर मैसेज भी आया.

नारायणपुर. जबरदहा निवासी सनौरी सोरेन को मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि 1000 हजार उनके बैंक खाते में जमा हो गयी. बाकायदा उनके बैंक से लिंक मोबाइल नंबर पर मैसेज भी आया. सनौरी ने बताया कि मैसेज आने के बाद वह सीधी नजदीकी सीएसपी संचालक के पास पहुंची और 1000 रुपये निकाल ली. रुपए निकालने के बाद सनौरी को विश्वास नहीं हो रहा था. इसलिए इसकी पुष्टि के लिए प्रखंड कार्यालय पहुंच गयी. बीडीओ मुरली यादव ने कहा कि यह राशि सीएम मंईयां सम्मान योजना की है. इस राशि का आप सदुपयोग करें. इसे सुनते ही सनौरी सोरेन के मन में जो आशंका थी, वह दूर हो गयी. 1000 रुपये का सम्मान पाकर वह काफी गदगद दिखाई दी. कहा कि अभी रक्षा बंधन नजदीक है और ऐसे में हमारे मुख्यमंत्री ने हमें 1000 रुपये का तोहफा दिया है. उसके लिए उन्हें धन्यवाद और जोहार.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >